खंडवा पुलिस ने सुतली बम फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 20 क्विंटल विस्फोटक बरामद

2.5kViews
1335 Shares

खंडवा पुलिस ने अवैध विस्फोटक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुतली बम बनाने वाली एक गुप्त फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 20 क्विंटल तैयार सुतली बम, भारी मात्रा में बारूद और बम निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया।

यह फैक्ट्री सिंहाड़ा गांव के पास, खंडवा से सटी एक कॉलोनी के सुनसान मकान में गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि रिहायशी इलाके के बेहद करीब इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमा की गई थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *