दुर्गापुर में महिला का कंकाल घर से बरामद, पति पर हत्या का आरोप

2.5kViews
1475 Shares

दुर्गापुर थाना क्षेत्र के डीएसपी टाउनशिप स्थित डी-सेक्टर मार्केट इलाके में मंगलवार, 27 जनवरी की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से महिला का क्षत-विक्षत कंकाल बरामद हुआ। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में महिला के पति पर ही हत्या का आरोप है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में छिपाकर रखा था। शव से दुर्गंध न फैले, इसके लिए उसने उस पर भारी मात्रा में नमक छिड़क दिया था।

पुलिस जब मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति की जमकर पिटाई कर दी।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय छवि दास के रूप में हुई है। वह दुर्गापुर इस्पात कारखाना के अस्पताल में बतौर आया (नर्सिंग सहायक) कार्यरत थीं। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *