कोविड पैरोल पर रिहा होकर वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

1666 Shares

देहरादून पुलिस ने उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जो कोविड-19 काल में पैरोल पर रिहा होने के बाद कई वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के मामले में जिला कारागार देहरादून में बंद था। कोविड महामारी के दौरान उसे 90 दिन की अंतरिम पैरोल पर रिहा किया गया था।

पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद अभियुक्त ने न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और न ही जेल में वापसी की। इसके बाद से वह लगातार फरार था। अभियुक्त की गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए थे। अंततः पुलिस ने उसे दबोच लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *