यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

2.0kViews
1218 Shares

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यूजीसी की नई गाइडलाइन को सवर्ण विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार में ब्राह्मण विरोधी अभियान चल रहा है।

अलंकार अग्निहोत्री 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उनका कहना है कि यूजीसी की नई गाइडलाइन सवर्ण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए घातक है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई से वह आहत हैं।

उनके इस्तीफे के बाद जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। यह कदम राज्य की नौकरशाही और शिक्षा नीति पर नई बहस को जन्म दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *