पंजाब के बटाला में दहशत, गैंगस्टर अमन आंडा से मिली थी रंगदारी की धमकी; कारोबारी के घर पर फायरिंग

1992 Shares

 बटाला में फिर कारोबारी के घर पर रंगदारी मांगने को लेकर रविवार रात दो बजे कादियां रोड पर न्यू टाप सिंटी कालोनी में एक कोठी पर अज्ञात बाइक पर सवार लोगों ने छे गोलियां चला दी। गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगी हैं।

हालांकि जिस घर पर गोलियां चली उसके पड़ौस में रहने वाले कारोबारी से रंगदारी मांगने के काल और वॉइस मैसेज आ रहे थे। वहीं थाना सिविल लाइन ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। एक बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए ।

कारोबारी वरिंदर सिंह वासी न्यू टॉप सिटी कादियां रोड ने बताया कि उसे पिछले काफी दिनों से अमन आंडा नाम के गैंगस्टर की तरफ से फोन काल और वाइस मैसेज के माध्यम से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी ने देने के बदले में उसे और उसके परिवार को गोलियां मारने की धमकियां दी जा रही थी।

जिसे लेकर वह शनिवार को एसएसपी बटाला महताब सिंह से भी मिल चुका है। जबकि पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया है। इस से पहले भी उन पर गोलियां चल चुकी हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसे एक गनमैन दे रखा है।

वरिंदर सिंह ने बताया कि उसके घर और उनकी रेकी पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। वरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनके घर गोलियां चलाने की बजाए उनके पड़ोसियों के घर पर गोलियां चलाई गई हैं।

वहीं थाना सिविल लाइन के चौकी अर्बन एस्टेट प्रभारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात की पहचान करने में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *