बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र की निंबस सोसायटी में रविवार को सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वाय के बीच जमकर मारपीट हो गई। सोसायटी के मुख्य गेट पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे, लाठी और डंडे चलने की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और मामला दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
विवाद की वजह घटना की शुरुआत तब हुई जब डिलीवरी कर्मी सोसायटी के मेन गेट से सामान देने पहुंचा और गलती से दूसरे फ्लैट की घंटी बजा दी। इस पर संबंधित रेजिडेंट ने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी ब्वाय के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।


