जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप इस समय तीन फीट से अधिक बर्फ की चादर में ढका हुआ है। जहां एक ओर पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे थे, वहीं अब यही बर्फ उनके लिए आफत बन गई है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और पानी की किल्लत ने होटलों में ठहरे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बर्फ से रास्ते बंद होने के कारण कई वाहनों की आवाजाही रुक गई है और पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें अधिकांश लोग अन्य राज्यों से आए हैं। पर्यटक मोहित शर्मा और रोहित ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटनीटॉप में ठहरे हुए थे, तभी रात में तेज बर्फबारी शुरू हो गई और हालात बिगड़ गए।


