इटाहार में एसआइआर सुनवाई को लेकर तनाव, व्यक्ति की आत्महत्या के बाद स्कूल पर भीड़ ने किया हमला

2.5kViews
1433 Shares

बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तनाव और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोग जमा हुए और आरोप लगाया कि एसआइआर सुनवाई के डर से मृतक ने यह कदम उठाया।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक स्कूल में संचालित एसआइआर सुनवाई केंद्र पर हमला कर दिया।

घटना सुबह तब शुरू हुई, जब मुरालीपुकुर गांव के 51 वर्षीय चंदू सरकार का शव उनके घर के पास एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी जिन्नातुन खातून के नाम पर एसआइआर सुनवाई का नोटिस प्राप्त होने के बाद वह मानसिक तनाव में था। सुनवाई कैंप में पत्नी को लेकर जाने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रण में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *