UAE ने नेशनल डे से पहले 900 से अधिक भारतीय कैदियों को रिहा करने का लिया निर्णय

2.8kViews
1902 Shares

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रिश्तों में एक और सकारात्मक पहल देखने को मिली है। UAE सरकार ने नेशनल डे (ईद अल इतिहाद) से पहले 900 से अधिक भारतीय कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। रिहाई की सूची अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास को सौंप दी गई है।

UAE सरकार ने यह निर्णय मानवीय आधार पर लिया है। पिछले वर्ष भी UAE ने नेशनल डे से पहले कैदियों की रिहाई की थी। 27 नवंबर को जारी एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि 2937 कैदियों को रिहा किया गया था।

ईद अल एतिहाद 2 दिसंबर को UAE का राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन 1971 में सात अमीरातों के एकीकरण की याद दिलाता है और हर साल 2 दिसंबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस पहल से भारत और UAE के बीच संबंधों में दोस्ताना और सहयोगात्मक माहौल को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *