बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में शामिल बॉर्डर 2 आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 1997 में आई जेपी दत्ता की सुपरहिट वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसका दर्शकों को करीब तीन दशक से इंतजार था।
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण निधि दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर किया है। 29 साल बाद आए इस सीक्वल में मूल फिल्म से केवल सनी देओल की वापसी हुई है, जबकि बाकी स्टारकास्ट पूरी तरह नई है।
फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को जांबाज़ फौजियों की भूमिका में बड़े पर्दे पर देखा जा रहा है। देशभक्ति, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस वॉर ड्रामा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


