बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने बांग्लादेश के साथ क्रिकेट संबंधों पर सवाल को टाला

2.5kViews
1878 Shares

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने गुरुवार को बांग्लादेश के साथ क्रिकेट संबंधों को लेकर उठे सवाल पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और उसने स्पष्ट किया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में अपनी टीम भेजने को तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में बांग्लादेश की ओर से टूर्नामेंट स्थल बदलने की मांग को खारिज कर दिया था। इस पूरे विवाद के बीच जब रायपुर में मिथुन मन्हास से बांग्लादेश के फैसले और भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से किनारा कर लिया।

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि वे रायपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने आए हैं और इसी पर उनका फोकस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *