एक क्लिक पर मोबाइल पर दिखेगा प्रयागराज में मकानों का विवरण, भवनों का खसरा ऑनलाइन करेगा नगर निगम

 नगर निगम मकानों का खसरा ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। एक क्लिक पर मकान का सारा दस्तावेज मोबाइल अथवा कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। खसरा में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित कार्यालय में दुरुस्त किया जाएगा। नवंबर से दिसंबर तक भवन संपत्तियों का खसरा ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन से पहले अपडेट किया जाएगी भवन संपत्तियां

नगर निगम की ओर से भवन संपत्तियों का खसरा ऑनलाइन करने के पहले उसे अपडेट किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए कम से कम चार माह का समय लगेगा। खसरा अपडेट होने के बाद उसे ऑनलाइन किया जाएगा। जुलाई से अगस्त के बीच खसरा अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

23 वर्ष से भवन संपत्तियों का खसरा नहीं हुआ अपडेट

नगर निगम के 100 वार्डों में 4.12 लाख भवन संपत्तियां चिह्नित की जा चुकी है। इसमें से तीन लाख भवन संपत्तियों से गृहकर लिया जाता है। नगर निगम ने पिछले करीब 23 वर्ष से भवन संपत्तियों का खसरा एक भी बार अपडेट नहीं किया, जबकि नगर निगम की ओर से दो गृहकर बढ़ाया जा चुका है। भवन संपत्ति का खसरा अपडेट न होने से नगर निगम को प्रति वर्ष करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।

बढ़ा गृहकर को सुविधा शुल्क लेकर पुराने दर पर लागू

नियम के अनुसार पांच वर्ष में भवन संपत्तियों का खसरा अपडेट किया जाता है। हालांकि नगर निगम वर्ष 2003 के बाद से खसरा को अपडेट नहीं किया गया। जबकि महंगाई और सुविधाओं को देखते हुए निगम वर्ष 2011 में आवासीय भवन पर लगभग 30 प्रतिशत गृहकर बढ़ाया गया। वर्ष 2014 में व्यावसायिक भवनों पर लगभग 50 प्रतिशत गृहकर बढ़ाया गया था। कई कर्मचारी बढ़ा हुआ गृहकर सुविधा शुल्क लेकर गृहकर पुराने दर पर लागू कर देते हैं जो जांच का विषय है।

भवन संपत्तियों के खसरा को अपडेट करके जल्द ही आनलाइन करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस व्यवस्था से एक क्लिक पर सभी संपत्ति का विवरण आंख के सामने होगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।
– संजय ममगई, मुख्यकर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *