दिल्ली से बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़, हावड़ा और जलपाईगुड़ी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनें

4.4kViews
1767 Shares

गर्मी के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। विशेषकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में इस बार अधिक भीड़ है। बंगाल चुनाव के कारण भी ट्रेनों में अधिक भीड़ हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है। आरक्षित ट्रेनों के साथ ही अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।

18 अप्रैल को पुरानी दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए आरक्षित ट्रेन चलाई गई थी, जिसमें वातानुकूलित और शयनयान के साथ ही सामान्य कोच लगाए गए थे। वहीं, सोमवार को नई दिल्ली से हावड़ा जंक्शन तक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई गई।

मेरठ से खड़गपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन

अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा जाने वाली नियमित ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण अल्प सूचना के आधार पर नई दिल्ली से हावड़ा के बीच 04404 नंबर की विशेष ट्रेन चलाई गई।

यह नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग एवं ठहराव वाले स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा पहुंचेगी। मेरठ से खड़गपुर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। अधिकारियों के कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *