बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली नियुक्तियों में केरल चुनाव पर फोकस, विनोद तावड़े प्रभारी और शोभा करंदराजे सह-प्रभारी

2.0kViews
1048 Shares

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को चुनावी मोड में ला दिया है। बतौर अध्यक्ष उनकी पहली संगठनात्मक नियुक्तियों में उन्होंने आगामी केरल विधानसभा चुनाव पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

नवीन ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से साफ संकेत मिलता है कि बीजेपी नेतृत्व दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहा है। केरल में पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारी अब नए नेतृत्व की प्राथमिकता बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *