बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को मिली जेड-श्रेणी वीआईपी सुरक्षा, सीआरपीएफ कमांडो रहेंगे साथ

2.4kViews
1562 Shares

केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन को उच्च स्तरीय वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें जेड-श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संभालेगा।

सूत्रों के अनुसार, कुछ सप्ताह पहले गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को नितिन नवीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए थे। अब उनके देशभर के दौरों के दौरान सशस्त्र सीआरपीएफ कमांडो हर समय उनके साथ रहेंगे।

नवीन का चयन ऐसे समय हुआ है जब पार्टी पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने संगठनात्मक आधार को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है।

वीआईपी सुरक्षा श्रेणियां

केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर की श्रेणियां सर्वोच्च जेड-प्लस (एएसएल) से लेकर जेड-प्लस, जेड, वाई, वाई-प्लस और एक्स श्रेणी तक होती हैं।

सीआरपीएफ वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गांधी परिवार और कई अन्य नेताओं व विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। फिलहाल सीआरपीएफ लगभग 200 वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *