शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की मीटिंग से पहले पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह बैठक अमन कानून की स्थिति, गैंगस्टरवाद बढ़ रहा है उसको लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पंजाब में पालिटिकल क्राइसिस खड़ा हो गया है। अफसर बता रहे हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य पर कर्जा चढ़ाकर भाग जाएगी।
राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के आपसी तनाव पर भी बोले
सुखबीर बादल ने राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के कल एक दूसरे के खिलाफ दिए बयानों पर कहा कि दोनों ही सच्चे हैं। काबिले गौर है कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। जब इस पर सुखबीर बादल की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों सच्चे हैं।


