अहियापुर में मां और तीन बच्चों की मौत मामले में अपहरणकर्ता गिरफ्तार, जांच जारी

2.4kViews
1525 Shares

अहियापुर में मां और तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मीनापुर के मधुबनी निवासी अमोद कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि घटना हत्या है या आत्महत्या, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस बिंदु पर पुलिस की जांच जारी है और सभी पहलुओं को गहराई से खंगाला जा रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका ममता का अमोद से पिछले एक वर्ष से संपर्क था। दोनों के बीच कई बार मोबाइल पर बातचीत होने की पुष्टि भी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है और स्थानीय लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *