रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी हटने पर मनोज तिवारी ने उठाए सवाल, जय शाह का नाम लिया

2.5kViews
1220 Shares

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। बावजूद इसके, उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट का यह फैसला फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के लिए हैरानी भरा था और आलोचना का विषय भी बना।

रोहित की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई। अब इस फैसले पर भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सवाल उठाए हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह का नाम लिया है।

सेलेक्टर्स ने रोहित को कप्तानी से हटाने का कारण बताया कि टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजना बना रहा है और शुभमन गिल को कप्तान के रूप में विकसित करना चाहता है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैनजमेंट रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नहीं देख रहा है, इसी वजह से गिल को कप्तानी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *