मेजरगंज में पुलिस वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल

2.5kViews
1860 Shares

मेजरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सिजुआ स्थित सैनिक रोड पर पुलिस वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तीन लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

मृतक की पहचान सुशील कुमार, पुत्र रामपुकार महतो के रूप में की गई है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल माता-पिता और मृतक के शव को इलाज और आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचाया।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *