नगर और ग्रामीण इलाकों में कुहासा और शीतलहर से फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। पछुआ हवा के प्रभाव में कमी आने से दिन में धूप तेज हो गई है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
इस बदलाव से लोगों को ठंड से कुछ आराम मिला है, वहीं किसानों के कामकाज में भी तेजी आई है। ठंड से राहत मिलने के बाद क्षेत्र के किसान गन्ना गिराने और समेटने के काम में जुट गए हैं।
इसके अलावा, लत्तीदार सब्जियों के सीजन के समाप्त होने के बाद कई किसानों ने नया बीजारोपण शुरू कर दिया है। मौसम में सुधार के कारण खेती और कृषि गतिविधियों में सक्रियता बढ़ गई है।


