किसानों ने एयरपोर्ट परियोजना भूमि मुआवजे में असमानता के खिलाफ किया रोड प्रदर्शन

2.9kViews
1448 Shares

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित एयरपोर्ट परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में असमानता को लेकर शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों ने एयरपोर्ट रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “एक जमीन–एक दाम” की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी एवं अधिवक्ता उमेश प्रसाद चौरसिया ने किया।

किसानों और भूस्वामियों में भूस्वामी अरविंद यादव, साधु साह, शशिकांत कुमार, धनीलाल दास, पन्नालाल पंडित, अंचल कुमार, मुकेश दास, महेंद्र शाह, हरिंदर साह, दिलीप सिंह, लक्षण देव, महत्त्व किशन देव महतो, विष्णु देव महतो, पवन साह, बलदेव साह, शत्रुघ्न साह, मुन्नी साह, कन्हैया साह, रामस्वरूप साह सहित कई अन्य शामिल थे।

किसानों का कहना है कि सभी अधिग्रहित भूमि खेतिहर है, फिर प्रशासन द्वारा मुआवजे के मूल्यांकन में भेदभाव क्यों किया गया। उन्होंने मांग की है कि सभी भूमि का मुआवजा समान रूप से तय किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *