प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा
प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) का 11 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में अपने आवास पर निधन हो गया। प्रशांत तमांग को 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 जीतने के बाद व्यापक लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज पाताललोक 2 में भी अभिनय किया था। वह 43 वर्ष के थे।
संगीत के प्रति उनका जुनून:
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनका निधन हुआ। हालांकि, अभी तक मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है।
दार्जिलिंग के रहने वाले तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया। बाद में वे कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल बने और सेवा के दौरान पुलिस ऑर्केस्ट्रा के माध्यम से अपने संगीत के प्रति जुनून को हमेशा बनाए रखा।
प्रशांत तमांग की सफलता और लोकप्रियता ने उन्हें भारतीय संगीत और मनोरंजन जगत में एक महत्वपूर्ण पहचान दी। उनके निधन से संगीत प्रेमियों और फैंस में गहरा शोक है।

