सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई: जयंत क्षेत्र से बिना पास ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

6.4kViews
1707 Shares

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP66ZD8068) को बिना वैध अभिवहन पास के अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया और सुरक्षार्थ पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जब्त वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *