नेपाल में नकद लेनदेन की सीमा 5 लाख नेपाली रुपये तय

1620 Shares

नेपाल सरकार ने 15 जनवरी 2026 से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन पर 5 लाख नेपाली रुपये की सीमा निर्धारित की है। यह राशि भारतीय मुद्रा में लगभग 3 लाख रुपये के बराबर है।

सरकार ने 8 जनवरी, 2026 को नेपाल गज़ेट में नोटिस जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। नोटिस में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति, फर्म, कंपनी या संस्था को 5 लाख नेपाली रुपये या उससे अधिक मूल्य की वस्तु या सेवा की खरीद-बिक्री या किसी अन्य लेनदेन में नकद भुगतान करते समय इस सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह कदम नेपाल में कैश ट्रांजेक्शन को नियंत्रित करने और वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *