भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Model Y के नए वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। किस तरह की खासियत के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इसे पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tesla Model Y का आएगा नया वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला की ओर से मॉडल वाई के नए वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
क्या होगी खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से मॉडल वाई के लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल को YL के नाम से पेश किया जा सकता है। जिसका व्हीलबेस भी सामान्य के मुकाबले 150 एमएम ज्यादा होगा। जिस कारण इसमें तीसरी रो के साथ कुल छह सीटों को दिया जा सकता है।
कैसा होगा डिजाइन
निर्माता की ओर से इस वेरिएंट को भी इसके सामान्य वेरिएंट की तरह ही डिजाइन किया गया है। लेकिन नए वेरिएंट को थोड़ा लंबा और ऊंचा बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही इंटीरियर को दिया जा सकता है।
कितनी होगी रेंज
जानकारी के मुताबिक इस वेरिएंट को ड्यूल मोटर के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिसके साथ दी गई बैटरी से इसे 650 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। यह गाड़ी पांच सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलाई जा सकती है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता ने इस एसयूवी के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भारतीय बाजार में अगले हफ्ते औपचारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।


