हाईकोर्ट का ‘समर दरबार’, 30 अप्रैल को बंद होगा जम्मू विंग; 4 मई से श्रीनगर में शुरू होगा कामकाज

6.0kViews
1212 Shares

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट ने समर सीजन-2026 के लिए वार्षिक दरबार मूव की घोषणा कर दी है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट का मुख्य विंग जम्मू में 30 अप्रैल को कार्यालय समय के बाद बंद हो जाएगा और चार मई को श्रीनगर में खुलेगा।

यह आदेश चीफ जस्टिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, रजिस्ट्रार विजिलेंस, निदेशक जेएंडके न्यायिक अकादमी, रजिस्ट्रार रूल्स, रजिस्ट्रार कंप्यूटर (आईटी) और सेंट्रल प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ई-कोर्ट्स के कार्यालयों पर भी लागू होगा।

आदेश के तहत मूव करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रति कर्मचारी 25 हजार रुपये की विशेष मूव टीए स्वीकृत किया गया है। हाईकोर्ट ने श्रीनगर विंग के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देश दिए हैं कि चार मई से पहले सभी चैंबर, अदालतें और रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह से कार्यशील बनाए जाएं तथा सभी टेलीफोन सेवाएं समय पर बहाल की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *