अमृत भारत स्टेशन पर नया बुकिंग ऑफिस, हाई-टेक सुविधाओं से लैस
भारतीय रेलवे के अमृत भारत स्टेशन के कायाकल्प प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन का आधुनिकीकरण अब पूरी तरह से ज़मीन पर दिखने लगा है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर बनी नई बिल्डिंग में स्थित बुकिंग ऑफिस 11 जनवरी से आधिकारिक तौर पर यात्रियों के लिए खुल जाएगा।
पहले पुराने बिल्डिंग से संचालित होने वाला यह ऑफिस अब यात्रियों को हाई-टेक सुविधाओं का अनुभव प्रदान करेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत टिकट खिड़कियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले चार खिड़कियों पर टिकट मिलते थे, अब इन्हें बढ़ाकर छह कर दिया गया है।
बुकिंग ऑफिस में स्पेशल सहायता खिड़की भी स्थापित की गई है, जहाँ यात्री टिकट खरीदने के साथ-साथ ट्रेन की जानकारी और स्टेशन घोषणाएँ भी सुन सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए नए आधुनिक बेंच लगाए गए हैं, जबकि कतार प्रबंधन के लिए स्टील की ग्रिल भी लगाई गई है।

