अग्निवीर योजना से प्रभावित गोरखा रेजिमेंट में नेपाली सैनिकों की भर्ती

1295 Shares

गोरखा सैनिक भारतीय सेना का दशकों से अभिन्न हिस्सा रहे हैं। वर्तमान में लगभग 30 से 40 हजार नेपाली गोरखा सैनिक भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंटों में सेवा दे रहे हैं।

इतिहास में 1947, 1962, 1965, 1971 के युद्धों से लेकर कारगिल संघर्ष और आतंकवाद विरोधी अभियानों में गोरखा सैनिकों की भूमिका निर्णायक और उल्लेखनीय रही है। हालांकि, अग्निवीर योजना के लागू होने के बाद गोरखा रेजिमेंट में नेपाली नागरिकों की बहाली पर असर पड़ रहा है।

जिले के ठाकुरगंज प्रखंड से सटे नेपाल के झापा जिले के भद्रपुर, बनियानी, हिमाली, चंद्रगुड़ी, सागरमाथा, ज्ञानी चौक, केचना, पृथ्वीनगर, लाहूरे चौक, विराटामोड़ और पाठामारी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के नेपाली नागरिक वर्षों से गोरखा रेजिमेंट में भर्ती होते रहे हैं। अब अग्निवीर योजना की नई भर्ती प्रणाली से इन पारंपरिक मार्गों पर भी प्रश्न उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *