बेंगलुरु में तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में घुसी, बड़ा हादसा टला

2.2kViews
1793 Shares

बेंगलुरु के इंदिरा नगर स्थित 100 फुट रोड पर गुरुवार रात करीब 11.35 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पास के रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार, कार को 42 वर्षीय डेरिक टोनी चला रहे थे। शराब के नशे में धुत टोनी 18वीं मेन रोड से 100 फुट रोड की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वे लेफ्ट टर्न नहीं ले पाए और सीधे डिवाइडर पर चढ़ गए।

इस दौरान उनकी कार एक दुपहिया वाहन से टकराई और बाद में बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में जा घुसी। हादसे से रेस्टोरेंट की दीवार को काफी नुकसान हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *