KK Pant बने हिमाचल के कार्यवाहक मुख्य सचिव, 1993 बैच के IAS अधिकारी का है लंबा प्रशासनिक अनुभव

1993 बैच के आइएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत हिमाचल के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार पंत को तत्काल प्रभाव से जनहित में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कमलेश कुमार पंत प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) एवं वित्त आयुक्त (राजस्व) के पद पर कार्यरत हैं।

इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व भी है। अब उन्हें मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

प्रशासन में लंबा अनुभव

केके पंत वर्ष 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और प्रदेश प्रशासन में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अब प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र की शीर्ष जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

डीसी कांगड़ा रह चुके हैं पंत

कमलेश पंत डीसी कांगड़ा भी रह चुके हैं। लंबे समय तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं।

अधिकारी पहुंचे बधाई देने

उनकी नियुक्ति के बाद अधिकारी उन्हें बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचे। सूत्रों के अनुसार उनके आदेश देर रात को ही कर दिए गए थे, वे मुख्यमंत्री आवास भी गए थे लेकिन उनके आदेश को आज जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *