भारत को 17 जनवरी से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी।
इस ट्रेन के संचालन के साथ ही रेलवे ने छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत की है। यात्रियों को इन ट्रेनों की सेवाएं 17 और 18 जनवरी से उपलब्ध होंगी।
प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। इसके अलावा, छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे देशभर के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक रेल सेवा मिलेगी।

