फिलीपींस के सेबू शहर में एक लैंडफिल साइट पर कूड़े और मलबे का विशाल ढेर अचानक ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 38 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
गुरुवार दोपहर को बिनालिव गांव में यह दुर्घटना उस समय हुई जब कूड़े, मिट्टी और मलबे का पहाड़ नीचे बने कम ऊंचाई वाले भवनों पर गिर गया। इनमें लैंडफिल में काम करने वाले कर्मचारी मौजूद थे।
रातभर चले बचाव अभियान में 13 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं और अधिकारियों ने लापता लोगों की तलाश तेज क

