ईरान विश्व कुराश चैंपियनशिप में रोहित का 73 किग्रा वर्ग में चयन

2.4kViews
1279 Shares

ईरान में 31 जनवरी से आयोजित होने वाली सीनियर विश्व कुराश चैंपियनशिप के लिए पट्टी अफगान निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित का चयन सुनिश्चित हो गया है। रोहित इस प्रतियोगिता में 73 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।

वर्तमान में रोहित भोपाल में चल रहे इंडिया कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था, जिसमें रोहित ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

खेल यात्रा में रोहित को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगभग एक साल पहले उनकी मां की बीमारी के कारण देहांत हो गया था। इस कठिन समय में रोहित मानसिक रूप से टूट गए और कई महीनों तक खेलों से दूरी बनाए रखी। इस विपरीत परिस्थिति में उनके पिता और कोच ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सहारा दिया, जिससे उन्होंने फिर से खेल में वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *