तिरहुत नहर प्रमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक ने जूनियर इंजीनियर को थप्पड़ मारा

2.6kViews
1749 Shares

तिरहुत नहर प्रमंडल-दो के कार्यालय में गुरुवार दोपहर अप्रत्याशित विवाद हुआ, जब प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) शैलेंद्र प्रसाद राय को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कनीय अभियंता शैलेंद्र प्रसाद राय ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी और मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इस घटना के बाद तिरहुत नहर प्रमंडल-दो कार्यालय में तनाव बढ़ गया है और कार्यालय की सियासी हलचल तेज हो गई है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *