दिल्ली के साकेत कोर्ट में क्लर्क ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या

2.0kViews
1436 Shares

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। अदालत में अहलमद (क्लर्क) के पद पर कार्यरत हरीश सिंह महार ने कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने हरीश सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस सुसाइड नोट में क्लर्क ने अपने आत्महत्या के कदम के पीछे की वजह भी बताई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट की पुष्टि के साथ-साथ अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी अब विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *