Jammu में नाके पर खुली तस्कर की पोल, मौके ही किया गिरफ्तार

2.1kViews
1049 Shares

गंग्याल पुलिस ने नाके के दौरान एक तस्कर को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरमंडल मोड़ में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बड़ी ब्राह्मणा से कुंजवानी की तरफ पैदल आ रहे व्यक्ति पर पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब नाके को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया। नाके से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान भानू सिंह बंजारा निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है । पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *