टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टी20 एशिया कप फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा को बुधवार सुबह अचानक पेट और टेस्टिकुलर दर्द की शिकायत हुई।
जांच के दौरान टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह पर तिलक वर्मा की तत्काल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। उनके मेडिकल अपडेट के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।
हालांकि, सर्जरी के बाद संभावना जताई जा रही है कि वह आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी 2026 से हो रही है। टीम प्रबंधन की ओर से जल्द ही उनकी उपलब्धता के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, टेस्टिकुलर टॉर्शन गंभीर स्थिति होती है और इसके लिए तत्काल सर्जरी आवश्यक होती है। तिलक वर्मा के बाहर होने से भारतीय टीम के मध्यक्रम में विकल्प सीमित हो जाएंगे और टीम प्रबंधन को प्लेइंग XI में बदलाव करना पड़ सकता है।

