खेरिया आरओबी पुल ढहने का फर्जी वीडियो वायरल, AI से बनाया गया

1027 Shares

एत्मादपुर क्षेत्र में पहले तेंदुए के एआई वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद अब एक और फर्जी सनसनी फैलाने का प्रयास किया गया। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर खेरिया रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के ढहने का वीडियो प्रसारित हुआ।

छानबीन में पता चला कि यह वीडियो एआई (Artificial Intelligence) की मदद से बनाया गया था। वीडियो में आटो और अन्य वाहनों के निकलते समय पुल अचानक ढहता हुआ दिखाई दे रहा था, जबकि यह पूरी तरह फर्जी था

खेरिया हवाई अड्डे के अजीत नगर गेट से लगभग 300 मीटर दूर स्थित इस आरओबी के फर्जी वीडियो के वायरल होने के बाद साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी वीडियो को प्रसारित करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि AI तकनीक का दुरुपयोग करके इस तरह के फर्जी वीडियो बनाकर लोगों में भय और अफरातफरी फैलाना आसान हो गया है। लोगों को ऐसे वीडियो देखकर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की चेतावनी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *