पर्वतीय कॉलोनी में बूस्टर होल से निकाले गए तीन पिल्ले, देर रात रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

2.6kViews
1068 Shares

पर्वतीय कॉलोनी स्थित बूस्टर के खुले होल में फंसे तीन पिल्लों को निकालने का प्रयास नगर निगम और स्थानीय लोगों द्वारा देर रात तक जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे नगर निगम की अर्थमूवर मशीन की मदद से तीनों पिल्लों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने पार्षद और नगर निगम पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बूस्टर के होल को स्थायी और सुरक्षित तरीके से ढकने के बजाय केवल कट्टा बिछा दिया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि पिल्लों की जगह कोई छोटा बच्चा गिर जाता, तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस तरह के खुले होल और खतरनाक स्थानों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *