Motorola Razr Fold लॉन्च, कंपनी का पहला फोल्डेबल 5G फोन CES 2026 में पेश

2.4kViews
1303 Shares

मोटोरोला ने अपने पहले फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बुधवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में Motorola Razr Fold को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। यह Razr Flip के बाद मोटोरोला का दूसरा फोल्डेबल डिवाइस है।

कंपनी का दावा है कि Motorola Razr Fold को खास तौर पर फ्लेक्सिबल लेआउट और एडवांस इंटरफेस के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि यह यूजर की जरूरतों और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार खुद को बेहतर ढंग से ढाल सके।

डिवाइस में 8.1-इंच की बड़ी इनर फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है, जबकि बाहर की ओर 6.6-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। इसके साथ ही फोन में Moto Pen Ultra स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है, जो प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव यूज को और आसान बनाता है।

इसके अलावा, Motorola Razr Fold में ऑन-डिवाइस AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे स्मार्ट टास्क मैनेजमेंट, बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और कस्टमाइजेशन संभव हो सकेगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *