राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

2.4kViews
1332 Shares

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। बता दें आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंची हैं। यहां एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। साथ ही एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया। कुछ देर में वह जवानों से मिलेंगी और एयरफोर्स स्टेशन की अलग-अलग यूनिट्स का निरीक्षण करेंगी। वह लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ अपने अनुभव साझा किए और वायुसेना की दक्षता, अनुशासन तथा समर्पण भाव की सराहना की थी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों को संबोधित करेंगी। उनके संबोधन में रक्षा क्षमताओं के विस्तार, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति से जुड़े विषयों पर चर्चा की संभावना है। अपने कार्यकाल में राष्ट्रपति ने रक्षा बलों की गतिविधियों में विशेष रुचि दिखाई है, और यह दौरा उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अंबाला प्रशासन और वायुसेना ने कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी, और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस, एसपीजी और एयरफोर्स की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन दौरे की अपडेट

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गई हैं।
  • राष्ट्रपति का एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया।
  • एयरफोर्स के जवानों ने द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी।
  • सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *