एससी किसानों को बड़ी राहत, 45 HP ट्रैक्टर पर सरकार देगी 3 लाख तक का अनुदान

2.1kViews
1371 Shares

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले के अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए एक अहम राहत भरी योजना की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एससी वर्ग के पात्र किसानों को 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर की खरीद पर सरकार की ओर से अधिकतम तीन लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य एससी किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता बढ़ाना और खेती को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

कृषि विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत इच्छुक एवं पात्र किसान 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि का स्वामित्व दर्ज है।

हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पीपीपी आईडी (PPP ID) के अंतर्गत यदि परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि स्वामित्व दर्ज है, तो उसे भी मान्य माना जाएगा।

सरकार की इस पहल को एससी किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें खेती के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *