कड़ाके की ठंड और घने कुहासे से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें 17 घंटे तक लेट

2.6kViews
1443 Shares

जिले में कड़ाके की ठंड और घने कुहासे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनें 12 से 17 घंटे तक की भारी देरी से चल रही हैं। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है

विशेष रूप से नेपाल के तराई क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दरभंगा–नरकटियागंज रेलखंड पर कुहासे का असर ज्यादा देखा जा रहा है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित कर दी गई है, जिससे परिचालन लगातार बाधित हो रहा है।

मौसम विभाग ने जिले समेत आसपास के इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि ठंडी हवाओं के चलते कोल्ड वेव (Cold Wave) जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *