शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने सोमवार को कहा कि मुंबई का अगला महापौर वंदे मातरम बोलने वाला मराठी मानुष होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महायुति की राजनीति मुंबई में हमेशा “पहले सिद्धांत, फिर राजनीति” के आधार पर चली है। उनके अनुसार, महापौर वही होगा जो शहर से प्रेम करता हो, उसके विकास की कामना करता हो और मराठी पहचान को सम्मान देता हो।
महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा शामिल हैं। हालांकि, अजीत पवार की राकांपा बीएमसी चुनाव अलग से लड़ रही है, जिससे गठबंधन के भीतर राजनीतिक समीकरणों पर नजर बनी हुई है।
शिवसेना प्रवक्ता ने विपक्ष पर नफरत की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। मुंबई में चुनाव के नजदीक आते ही महापौर पद को लेकर बहस और भी तीखी होती जा रही है, और राजनीतिक दल अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

