पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और बेहिसाब संपत्ति के मामलों की जांच को लेकर ईडी (Enforcement Directorate) ने अपनी जांच को और तेज कर दिया है। हालिया जांच में यह खुलासा हुआ है कि राज्य के विभिन्न घोटालों से प्राप्त करोड़ों रुपये की काली कमाई प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों के जरिए कुछ चुनिंदा व्यापारियों और उद्योगपतियों तक पहुंचाई गई।
ईडी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में 25 बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें राजनीतिक रसूखदारों के बेहद करीबी माना जाता है। जांच में आरोप है कि इन कारोबारियों की संपत्ति में पिछले दस वर्षों में लगभग 500 प्रतिशत तक की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
ईडी ने कहा है कि मामले में संपत्ति की स्तिथि, बैंक लेनदेन और राजनीतिक दखल के सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को ट्रेस करना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
इस जांच के परिणाम से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और व्यापारिक सर्कल में हलचल बढ़ने की संभावना है।

