अफगानिस्तान के नागरिक ‘काबुलीवाला’ का रिफ्यूजी कार्ड मिला वैध, पुल‍िस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

2.1kViews
1048 Shares

कछवांरोड पर शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक सवार अफगानी नागरिक को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की गई।

अफगानी के पास से यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फार रिफ्यूजीस की ओर से जारी रिफ्यूजी कार्ड व मोबाइल फोन मिला है। आइबी व एलआइयू की टीम कार्ड के सत्यापन समेत नागरिकता की जांच-पड़ताल करने में जुट गई थी।

रविवार की देर रात मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि आइबी व एलआइयू की जांच में अफगानी नागरिक का कार्ड वैध पाया गया है। नागपुर से तस्दीक करा लिया गया है, सब ठीक मिला है। सुबह उसे छोड़ दिया जाएगा।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान के काबुल निवासी पीर बादशाह बाइक पर सवार होकर कोलकाता से नागपुर जा रहा था। चेकिंग के दौरान दस्तावेज मांगे गए तो उसके अफगानी होने की जानकारी हुई।

उसके पास न पासपोर्ट था और न ही वीजा मिला। अपनी पहचान और यात्रा संबंधी आधिकारिक दस्तावेज को नहीं दिखा सका है। उक्त अफगानी महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर के ताजबाग में रहता है। जानकारी के बाद सोमवार की सुबह आगे की यात्रा के ल‍िए रवाना कर द‍िया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *