भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज, 05 जनवरी, अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने आधी रात को अपने करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस जश्न का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच चर्चा को और तेज कर दिया है।
वायरल वीडियो में पवन सिंह एक महिला के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही महिला कौन है। कई प्लेटफॉर्म्स पर इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, यह वीडियो खुद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में पवन सिंह केक काटते हुए, ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाते और झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक महिला उनका हाथ पकड़कर केक कटवाती दिखाई दे रही है।
वीडियो में महिला की मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है, वहीं पवन सिंह की भावनात्मक और उत्साहित स्थिति को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर अभी तक पवन सिंह या उनके परिवार की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

