नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार नामजद आरोपी

1740 Shares

शहर थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। नामचीन कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी बहन पहले अमेज़न कंपनी में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान यशवंत नाम के एक युवक से हुई, जिसने खुद को नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताया। आरोपी ने दावा किया कि उसके संपर्क बड़ी और नामचीन कंपनियों से हैं और वह बेहतर पैकेज पर नौकरी दिला सकता है।

पीड़िता के अनुसार, यशवंत ने उसे नामचीन कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इस बहाने उसके शैक्षणिक दस्तावेज तथा फोटो अपने पास ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की मौजूदा नौकरी भी छुड़वा दी, जिससे वह पूरी तरह उसके भरोसे पर निर्भर हो गई।

पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और आपसी साजिश की गहराई से पड़ताल की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *