हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने की आखिरी तिथि को पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन श्रीहरि की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
माघ पूर्णिमा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 2026 की तिथि 01 फरवरी से शुरू होकर 02 फरवरी तक रहेगी।
-
तिथि प्रारंभ: 01 फरवरी 2026, सुबह 05:52 बजे
-
तिथि समाप्त: 02 फरवरी 2026, रात 03:38 बजे
इस प्रकार, माघ पूर्णिमा 2026 का मुख्य पर्व 01 फरवरी को मनाया जाएगा।
इस दिन की पूजा में विशेष मंत्रों का पाठ, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, धन-वैभव और समृद्धि आती है।

