श्रीगंगानगर: ड्रोन से पाकिस्तान से आई 20 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

2.0kViews
1359 Shares

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार देर रात ड्रोन के जरिए भेजी गई 4.88 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

हेरोइन गिराते समय ड्रोन क्रैश (गिर) गया। इस घटना में हेरोइन और क्रैश हुए ड्रोन के साथ जा रहे तीन तस्करों को रावला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि हेरोइन की खेप पाकिस्तान से सीमा पार ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और BSF की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *